☞ विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।
☞ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी|
☞वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया | और वर्ष 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ का आयोजन किया गयाl इसके बाद से हर वर्ष लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है|

☞विश्व जल दिवस का उद्देश्य|

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व, साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना था। विश्व के हर नागरिक को पानी की महत्ता से अवगत करना, वैश्विक जल संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देना और साफ़ पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए जागरूकता फैलाना हैl इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है| विश्व जल दिवस जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है।